कोरोना से सबसे प्रभावित टॉप 10 की लिस्ट में ये बड़े देश शामिल, देखिए भारत का हाल

कोरोना से सबसे प्रभावित टॉप 10 की लिस्ट में ये बड़े देश शामिल, देखिए भारत का हाल

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 55,326,907 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 1,333,742 लोगों की मौत हो चुकी है। जहां एक तरफ पूरी दुनिया के वैज्ञानिक इसका इलाज ढूढ़ने में लगे हुए हैं तो वहीं दूसरी तरफ सरकारें और स्वास्थ्य विभाग कोरोना (Corona) से बचाव करने के लिए पूरी तरह से हरकत में हैं। यह तो रहा पूरी दुनिया में कोरोना (Corona) के मामलों का आंकड़ा, आइए अब जानते हैं कि भारत में कितने मामले हैं।

पढ़ेें- कोरोना के बाद अब इस वायरस से परेशान हो सकती है दुनिया

भारत में कोरोना के कुल मामले (Total cases of corona in India):

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 443303 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 8383602 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 131578 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 8,958,483 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

कोरोना से प्रभावित टॉप-10 देश

कोरोना प्रभावित देशों की सूची में सबसे ऊपर नाम अमेरिका है। इस समय सबसे तेजी से मामले अमेरिका में ही बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 1 लाख 69 हजार से ज्यादा नए केस आए। सूची में दूसरे नंबर पर भारत है। यहां पिछले 24 घंटे में 45 हजार मामले आए। वहीं कोरोना से तीसरा सबसे प्रभावित देश ब्राजील है। यहां पिछले 24 घंटे में 35 हजार मामले आए।

अमेरिका-    केस- 11,869,289,     मौत- 256,206

भारत-      केस- 8,958,143,     मौत- 131,618

ब्राजील-     केस- 5,947,403,      मौत- 167,497

फ्रांस-       केस- 2,065,138,     मौत- 46,698

रूस-        केस- 1,991,998,     मौत- 34,387

स्पेन-       केस- 1,542,467,     मौत- 42,039

यूके-        केस- 1,430,341,     मौत- 53,274

अर्जेंटीना-    केस- 1,339,337,     मौत- 36,347

इटली-       केस- 1,272,352,    मौत- 47,217

कोलंबिया-    केस- 1,218,003,    मौत- 34,563

वहीं दुनिया के लगभग 14 देशों में 20 हजार से ज्यादा कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। इनमें से 9 देश ऐसे हैं, जहां 40 हजार से ज्यादा मौत हुई है। दुनिया में 56 फीसदी लोगों की जान सिर्फ 6 देशों में गई है।  ये देश हैं- अमेरिका, ब्राजील, भारत, मैक्सिको, ब्रिटेन, इटली। वहीं दुनिया के 20 देशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5 लाख के पार पहुंच चुकी है। इनमें इटली, पेरू, साउथ अफ्रीका, ईरान, जर्मनी, पोलांड और चिली भी शामिल है।

इसे भी पढ़ें-

Covid-19 Vaccine update: बड़ी खबर, वैक्सीन 95 फीसदी लोगों पर असरदार

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।